Snakes México एक बहुत ही मजेदार और रोचक एप्प है जो आपको अपने स्मार्टफ़ोन पर प्रसिद्ध Slither.io के अनोखे संस्करण का आनंद लेने देता है। यदि आप लाखों लोगों के बीच में भी किसी भी स्थान और समय में खेल खेलकर अच्छा समय बिताना चाहते है तो यह आपके के लिए एकदम सही एप्प है।
आप Snakes México में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध साँपों की लड़ाई का आनंद उठा सकते हैं। यह खेल कुछ इस तरह से खेला जाता है: आप एक छोटे से साँप के रूप में शुरू कर, अपने प्रतिद्वंद्वी साँपों से भरे एक जगह में प्रवेश करते हैं। आपका मिशन यहाँ जीवित रहना होता है ताकि आप जितना संभव हो उतने तत्वों को इकट्ठा करके उतनी लंबाई में बढ़ सके जितना आपसे संभव हो पाए और अपने सभी विरोधियों के हमलों को चकमा दे सकें।
यह खेल मेक्सिको में खेला जाता है, जो वास्तव में खेल खेलने की जगह को बहुत ही मजेदार बनाता है। आप जिन तत्वों का सहारा लेकर लंबाई में बढ़ते हैं वे सभी मेक्सिको के सामान्य भोजन ही होते हैं और खेल के साथ-साथ आपको जो संदेश मिलते हैं वे भी आम तौर पर मेक्सिकन के ही होते हैं। साथ ही, आप जिन विभिन्न प्रतिद्वंद्वी साँपों के साथ खेलते हैं, वो भी इसी देश में पाए जाने वाले विभिन्न तत्वों से प्रेरित होते हैं जैसे कि आप एक ऐसे साँप के साथ खेल सकते हैं जो एक कैक्टस, फजीता इत्यादि के आकार का है।
Snakes México एक बहुत ही मजेदार और मनोरंजक खेल है जो कई रचनात्मक तत्वों से भरा हुआ है और जो इसके वास्तविक खेल को एक बहुत ही अनोखा रूप देता है।
कॉमेंट्स
Snakes México के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी